जांच दल का गठन, गोदामों का निरीक्षण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पूर्णियापूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के गोदामों के भौतिक सत्यापन के लिए एक जांच दल का गठन किया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि गोदामों का निरीक्षण करके समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सोमवार को वरीय उपसमाहर्ता ने गोदामों का भौतिक निरीक्षण किया।

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदामों की भौतिक रूप से सत्यापन के दृष्टिगत जांच दल का गठन किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदाम का भौतिक रूप से सत्यापन कर प्रतिवेदन ससमय समर्पित करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में सोमवार को वरीय उपसमाहर्ता निधि कुमारी द्वारा प्रखंड कसबा एवं केनगर में टीडीपीएस एवं सीएमआर गोदामों और डीसीएलआर धमदाहा द्वारा प्रखंड रुपौली में टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदामों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
ये भी पढ़ें:चयनित राइस मिलर के साथ समीक्षा बैठक
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


