डीबीए चुनाव: निगरानी समिति में अनीता, मुकेश और विनय निर्वाचित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कार्यकारिणी समिति और पुस्तकालय समिति के सदस्यों के भी परिणाम घोषित भागलपुर, कार्यालय संवाददाता।

डीबीए चुनाव: निगरानी समिति में अनीता, मुकेश और विनय निर्वाचित

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ (डीबीए) चुनाव की मतगणना में मंगलवार को निगरानी समिति, कार्यकारिणी समिति और पुस्तकालय समिति के सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिए गए। अब वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों की मतगणना बुधवार को होगी। इसके बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार राय ने बताया कि अभी एक बूथ के मतों की गिनती बाकी है। मतगणना पूरी होने के बाद विजेताओं की अधिसूचना जारी की जाएगी और शपथ ग्रहण समारोह की तिथि भी घोषित की जाएगी। निगरानी समिति के तीन पदों पर अनीता कुमारी, मुकेश कुमार ठाकुर और विनय कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं।

कार्यकारिणी समिति के सात पदों पर विनीता कुमारी, सुप्रभा कुमारी, अश्विनी कुमार चौधरी, दीपशिखा सिंह, अमित कुमार झा, कुणाल जायसवाल और दिलीप कुमार मिश्रा ने जीत दर्ज की। वहीं पुस्तकालय समिति के तीन पदों पर सरिता कुमारी, अशोक बनर्जी और जयंत कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।मतगणना के दौरान संयुक्त सचिव पद के एक प्रत्याशी ने मतों की पुनर्गणना की मांग करते हुए आवेदन दिया। इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं मतगणना में देरी और विजेताओं की सूची जारी नहीं किए जाने के विरोध में एक प्रत्याशी कुछ देर धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।