गोवा में 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने विकसित बिहार के संकल्प को किया मजबूत

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा आयोजित बिहार विकास सम्मेलन 2026 में 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आईपीएस विकास वैभव ने बिहार के विकास के लिए 15% वृद्धि दर की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि श्रेयसी सिंह ने नागरिकों और पेशेवरों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता जताई। सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

गोवा में 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने विकसित बिहार के संकल्प को किया मजबूत

लेट्स इंस्पायर बिहार (एलआईबी) द्वारा रवींद्र भवन वास्को द गामा गोवा में विकसित बिहार-विकसित भारत 2047 विषय पर बिहार विकास सम्मेलन 2026 हुआ। इसमें देश-विदेश से 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नीति निर्माताओं, उद्यमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक नेताओं और बिहारी प्रवासियों ने 2047 तक बिहार के विकासात्मक संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि लगभग चार लाख लोग अब इस अभियान से जुड़े हैं और अगले साल मार्च तक इस संख्या को 10 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित राज्य बनने के लिए बिहार को 15% की सतत वृद्धि दर की आवश्यकता होगी। उन्होंने विभाजन के बजाय एकता का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार आज सामाजिक एकीकरण और विघटन के बीच खड़ा है। मौके पर खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि बिहार के कायाकल्प के लिए सरकारी हस्तक्षेप के साथ नागरिकों, पेशेवरों, उद्यमियों और बिहारी प्रवासियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

वास्को के विधायक कृष्णा दाजी सालकर, नित्या पाठक (कार्यकारी संयोजक, सुलभ इंटरनेशनल), पत्रकार कन्हैया भेलारी, शमाएल अहमद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन), नमिता शरण, अजीत कुमार (आईआरएस), दीपक ठाकुर (सलाहकार, संस्कृति मंत्रालय) और मोहन झा (राष्ट्रीय संयोजक) ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

विषयगत सत्रों की चर्चा

चार विषयगत सत्रों में उद्यमिता, बिहार की सांस्कृतिक विरासत, 2047 की दीर्घकालिक रूपरेखा और 'एलआईबी मातृशक्ति' के तहत महिला सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। बिहार प्रेरणास्रोत सम्मान से अजीत कुमार (आईआरएस), सदर बायोटेक, शंकर ज्योति नेत्रालय पटना, सौम्या (आईपीएस), आशीष वर्मा, अभिमन्यु सिंह (रिलायंस) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। ऑस्ट्रेलिया से शशिकांत और अमेरिका से सुनीता ने भी ऑनलाइन भागीदारी की। सम्मेलन विकसित बिहार-विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बिहार विकास सम्मेलन 2026 का आयोजन कब हुआ?−
बिहार विकास सम्मेलन 2026 का आयोजन लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा रवींद्र भवन वास्को द गामा गोवा में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोवा में 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने विकसित बिहार के संकल्प को किया मजबूत