सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित सरस्वती विद्या निकेतन पब्लिक उच्च विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत का आनंद लिया। इस विद्यालय में नवम और दशम वर्ग के छात्राएं शामिल हैं।

  सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित सरस्वती विद्या निकेतन पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज मॉडल स्कूल का रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। शुभारंभ बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह, सीओ पूनम दीक्षित, बीईओ कुमार अभिषेक, विधायक प्रतिनिधि बृजनंदन सिंह, महामंत्री शैलेश सिंह तथा प्रधानाचार्य यास्मीन आरा ने किया। विद्यालय की नवम व दशम वर्ग की छात्राओं साक्षी तिवारी, अंजलि रस्तोगी, जोया खान, आकृति बाला, श्रेया कुमारी, संजीदा खातून तथा नीतू कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संचालन शिक्षक शमीम जावेद व नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में उमेश साह, विकास कुमार, मुन्ना सिंह, लक्ष्मीकांत पाठक सहित शिक्षक मोहम्मद मति उल्लाह, अजय कुमार, जयप्रकाश नारायण, सुनील यादव, विकास राम, नीतू कुमारी, अंजू कुमारी, अनिमा कुमारी, नेहा तिवारी, रामकृष्ण, रोशन अंसारी, रमेश यादव थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।