भाकपा माले का दो दिवसीय सामूहिक अनशन और धरना-प्रदर्शन सम्पन्न
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
भाकपा माले और बिहार राज्य खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के तहत दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और स्थानीय प्रशासन के प्रति अपनी मांगें रखीं। इस कार्यक्रम में कई माले नेता शामिल हुए।

भाकपा माले का दो दिवसीय सामूहिक अनशन और धरना-प्रदर्शन सम्पन्न बरौली। एक संवाददाता भाकपा माले और बिहार राज्य खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय पर चल रहा दो दिवसीय सामूहिक धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से शुक्रवार को समाप्त हो गया। 13 और 14 अगस्त को आयोजित इस आंदोलन के जरिए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को बुलंद किया। दो दिनों तक चले इस अनशन के दौरान माले नेताओं और वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। धरना कार्यक्रम में उपेन्द्र कुशवाहा, बसंत कुमार सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, रामबलिष्ट सहनी, गणेश बीन, कुंदन कुमारी, लक्ष्मीना देवी, कमलावती देवी, संगीता कुमारी, मंजू देवी आदि शामिल थे।
ये भी पढ़ें: मैरवा में माले का प्रखंड कार्यालय पर धरना


