सफाईकर्मी के आश्रितों को मिले 20 लाख का मुआवजा

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

भाकपा माले की जिला कमेटी ने हाईवे पर सफाईकर्मी की दुर्घटना में मौत पर एक मिनट का मौन रखा और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। बैठक में छात्रों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया और खाद्य कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भी आवाज उठाई गई।

सफाईकर्मी के आश्रितों को मिले 20 लाख का मुआवजा

भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक में हाईवे पर सफाईकर्मी की दुर्घटना में मौत पर एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी और प्रशासन से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिवार प्रदान करने की मांग की। कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर नत्थी लाल पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने केंन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के खिलाफ नीट पेपर से लेकर हर तरह के पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिये चलाये जा रहे छात्र-युवा आंदोलनों का समर्थन किया। जिले में लोकल कमेटी के स्तर पर प्रशिक्षण शिविर कोसीकलां में 6 सितम्बर, रिफाइनरी में 12 सितम्बर, शहर मथुरा में 13 सितम्बर और बलदेव क्षेत्र में 20 सितम्बर को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में खाद पदार्थो चीनी, तेल दाल एवं सब्जियों की कीमत में एक साथ बढ़ोतरी पर सरकार की निंदा करते हुए कीमतें कम कराने की मांग की गई। राज्य स्थाई समिति सदस्य नशीर शाह एडवोकेट ने कहा कि देश में गरीबों और अमीरों के बीच लम्बी खाई पैदा होती जा रही है। बैठक में मनोज वर्मा, डॉ. एलएन सिंह व शिव कुमार एड आदि थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसफाईकर्मी के आश्रितों को मिले 20 लाख का मुआवजा