माले ने बाढ़ राहत के नाम पर लूट का आरोप लगाया
हिन्दुस्तान, आरा
आरा। भाकपा माले जिला सचिव अभ्युदय ने बाढ़ राहत के नाम पर जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वे लूट-खसोट कर रहे हैं। उन्होंने 19 सितंबर तक चलने वाले बाढ़ राहत संग्रह अभियान में सहयोग की अपील की। प्रशासन की राहत कार्यों में अनियमितता और भेदभाव की शिकायतें भी आई हैं।

आरा। भाकपा माले जिला सचिव अभ्युदय ने मंगलवार को जिला प्रशासन पर बाढ़ राहत के नाम पर लूट-खसोट का आरोप लगाया है। साथ ही बाढ़ राहत संग्रह अभियान में सहयोग करने की अपील की। 19 सितंबर तक बाढ़ राहत संग्रह अभियान चलेगा। सरकारी राहत एवं बचाव कार्य को जरूरत के मुकाबले नाकाफी बताया। राहत वितरण के नाम पर कई जगहों से अनियमितता, भेदभाव और प्रशासनिक लापरवाही की शिकायतें सामने आ रही हैं। -


