किसानों की कर्जमाफी और मुफ्त बिजली की मांग

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

भाकपा की पदयात्रा आठवें दिन भी जारी किसानों की कर्जमाफी और मुफ्त बिजली की मांग किसानों की कर्जमाफी और मुफ्त बिजली की मांग

किसानों की कर्जमाफी और मुफ्त बिजली की मांग

भाकपा की पदयात्रा आठवें दिन भी जारी गरीबों को पांच डिसमिल जमीन और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने की कर रहे मांग बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय पदयात्रा के तहत शुक्रवार को आठवें दिन भी जिला में पदयात्रा अभियान जारी रहा। जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिंद प्रखंड में अंचल मंत्री रामनरेश पंडित, राज्य कमेटी सदस्य सत्येंद्र कृष्ण, शिवकुमार यादव और पवन कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। मरसुया, दवाई बिगहा और कर्जरा समेत कई गांवों में ग्राम सभाएं हुईं। इसमें गरीबों को पांच डिसमिल जमीन, वृद्धावस्था पेंशन पांच हजार रुपये करने, कृषि समझौता वापस लेने, किसानों की कर्जमाफी और बिजली बिल माफ करने की मांग उठाई गई।

कार्यकर्ताओं ने एक सितंबर के दिल्ली चलो अभियान में भाग लेने की अपील की। पदयात्रा में उदय पासवान, नांदूर रविदास, अखिलेश पाल, गीता देवी समेत व अन्य शामिल थीं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।