भाकपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
चौसा में भाकपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली। नेतृत्व प्रमोद प्रभाकर सहित कई अन्य नेताओं ने किया। उन्होंने लोकतंत्र पर हमले, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। भाकपा ने एक सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया है, जिससे वे अपनी मांगें उठाना चाहते हैं।

चौसा, निज संवाददाता। विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को चौसा प्रखंड के विभिन्न गांव में भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत पदयात्रा निकाली। भाकपा नेताओं का पदयात्रा धुरिया कलासन के टिल्हारही से निकलकर विभिन्न गांव से गुजरते हुए चौसा पहुंचा। पदयात्रा लौआलगान पश्चिमी पंचायत सरकार भवन से लौआलगान पूर्वी महादलित टोला तक पहुंचा। पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, वरीय नेता रामदेव सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, पार्टी के सहायक जिला मंत्री रमेश कुमार शर्मा, अंचल मंत्री अंबिका मंडल, किसान सभा के जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव आदि कर रहे थे। भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है।
लोकतंत्र कुचला जा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दल्लों को लेकर एक सितंबर को दिल्ली चलें। पार्टी के वरीय नेता रामदेव सिंह एवं श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त है। भाकपा के जिला मंत्री रमेश कुमार शर्मा एवं किसान सभा के जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव ने कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचा जा रहा है। पदयात्रा में पैक्स प्रतिनिधि व भाकपा नेता नवीन कुमार, जगदीश मंडल, अशोक कुमार यादव ,छतरी राम, उपेंद्र राम, विपिन कुमार सिंह, रामनंदन मेहता, चंद्रशेखर पोद्दार, चंद्र किशोर सिंह, सुरेश मंडल, झोटी मंडल, बिरंचि मंडल, श्यामलाल मंडल, मो. मजलूम, मो. हकीम, मजीत मंडल, वीरेंद्र शर्मा, विदुर राम, माहेश्वरी साह, शंभू साह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


