सीपीआई की टीम ने लिया बाढ़ व राहत कार्य का जायजा
फोटो नं. 09, सीपीआई के जिला सचिव अवधेश राय के नेतृत्व में साहेबपुरकमाल प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करते सीपीआई नेता व कार्यकर्ता।

साहेबपुरकमाल। भाकपा के जिला सचिव पूर्व विधायक अवधेश राय के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं रविवार को बलिया व साहेबपुरकमाल प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। इस दौरान भाकपा नेता व कार्यकर्ता बलिया के तुलसीटोल, साहेबपुरकमाल प्रखंड के चेचियाही ढाला व समस्तीपुर कमला स्थान गये और वहां मौजूद बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जिला सचिव ने कहा कि स्थानीय प्रशासन अपनी क्षमता के अनुसार राहत व बचाव कार्य में जुटा है लेकिन बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।
कहा कि बाढ़पीड़ितों को तत्काल पर्याप्त भोजन, राहत सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवा व अन्य जरूरी सुविधाएं अविलंब उपलब्ध करायी जानी चाहिए। टीम ने एसडीएम से मिलकर राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने की बात कही। मौके पर पूर्व विधायक रामरतन सिंह, पूर्व मुखिया ललिता कुमारी, प्रताप नारायण सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, छात्र नेता अमीन हमजा, अमरेश सिंह, संजीव सरोज, राजेश कुमार सुमन, नौशाद, अनवर आलम आदि थे।


