रिवाइज : सिपाही अजीत मर्डर केस में आया नया मोड़, साथियों ने ही मारी थी गोली

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहार के सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान होमगार्ड जवान की राइफल से चली गोली उनके सिर में लगी। महिला दारोगा समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शराब तस्करों पर हत्या का आरोप लगाने वाली कहानी जांच में गलत साबित हुई। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

रिवाइज : सिपाही अजीत मर्डर केस में आया नया मोड़, साथियों ने ही मारी थी गोली

सिपाही अजीत मर्डर केस में आया नया मोड़, साथियों ने ही मारी थी गोली महिला दारोगा, होमगार्ड जवान समेत 7 गिरफ्तार, राइफल भी जब्त एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी उत्पाद विभाग व स्थानीय पुलिस को नहीं थी शराबमाफियों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना महिला दारोगा ने शराब तस्करों की गोली से मौत की गढ़ी थी कहानी पुलिस जांच में गलत साबित हुई पूरी कहानी, एफआईआर दर्ज फोटो : एसपी01-बिहारशरीफ कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस जांच की जानकारी देते एसपी हृदयकांत। एसपी02-नगरनौसा थाना क्षेत्र नगमा गांव में शुक्रवार को मृत सिपाही के परिजनों से मिलते सांसद कौशलेन्द्र कुमार। एसपी03-गिरफ्तार एसआई पुष्पा कुमारी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ/पावापुरी, हिन्दुस्तान टीम। पटना उत्पाद विभाग में तैनात नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगमा गांव निवासी सिपाही अजीत कुमार की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। वह अपने ही साथियों की गोली का शिकार हुआ था। हालांकि, उत्पाद विभाग की महिला दारोगा ने घटना को अलग रंग देने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी और शराब तस्करों पर हत्या का आरोप मढ़ दिया था। पुलिस की शुरुआती जांच में ही कहानी गलत साबित हो गयी। मृत सिपाही व दारोगा के बीच प्रेम संबंध की भी चर्चा है। अगर ऐसा है तो फिर से पूरी कहानी बदल जाएगी। पुलिस इसे हादसा बता रही है। वहीं, दोनों के बीच संबंध का ममला निकला तो साजिश के तहत हत्या का भी मामला सामने आ सकता है। एसपी हृदयकांत ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि छापेमारी टीम में शामिल नालंदा उत्पाद विभाग के होमगार्ड जवान की राइफल से चली गोली से उसकी मौत हुई है। उत्पाद विभाग व स्थानीय पुलिस को पूरी कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गयी थी। अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में उत्पाद विभाग की दारोगा पुष्पा कुमारी, होमगार्ड जवान समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। राइफल को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना, बुधवार की रात गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच 20 बिहारशरीफ-नवादा मार्ग पर हुई थी।

जांच और गिरफ्तारियां

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अजीत कुमार की मौत किस कारण हुई?−
एसपी के अनुसार, छापेमारी टीम में शामिल होमगार्ड जवान की राइफल से चली गोली अजीत कुमार को लगी थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरिवाइज : सिपाही अजीत मर्डर केस में आया नया मोड़, साथियों ने ही मारी थी गोली