मांगों के लिए कॉलेजों में काला बिल्ला लगा किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार के 190 से अधिक संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। उनके नौ सूत्री मांगों में प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को रद्द करना और पूरक वेतन का भुगतान शामिल है। महासंघ ने आगे अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है।

मांगों के लिए कॉलेजों में काला बिल्ला लगा किया प्रदर्शन

बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी महासंघ (फैक्टनेब) के तत्वावधान में राज्य के 190 से अधिक संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के हजारों शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शनिवार को अपने महाविद्यालयों में काला बिल्ला लगा धरना-प्रदर्शन किया। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो. राजीव रंजन और मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने बताया कि प्रदर्शनकारी शिक्षाकर्मी प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को रद्द करने, पटना उच्च न्यायालय के न्यायादेश और विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा के आलोक में वेतन-पेंशन भुगतान करने, आठ वर्षों (2015-18 से 2022-25) का बकाया परीक्षा परिणाम आधारित वेतन मद एवं अनुदान राशि का बैंक खाते में एकमुश्त भुगतान करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं।प्रो.

अरुण गौतम ने बताया कि दो सितंबर को विवि मुख्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद मुख्यमंत्री के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। फिलहाल जिला मुख्यालयों में सेमिनार, सम्मेलन और गोष्ठी जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमांगों के लिए कॉलेजों में काला बिल्ला लगा किया प्रदर्शन