19 जुलाई को बेगूसराय आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को बेगूसराय दौरे पर रहेंगे। वे सिमरिया में विकास योजनाएं देखेंगें, गंगा पूजन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, वे कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

19 जुलाई को बेगूसराय आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बेगूसराय। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 जुलाई को बेगूसराय दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह सबसे पहले सिमरिया पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान गंगा पूजन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप पहुंचेंगे। वहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, जनसभा के बाद उपमुख्यमंत्री समाहरणालय से कारगिल विजय भवन पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम प्रशासन की ओर से जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता स्वागत एवं आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।