विवि की शिकायतें विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर कर सकेंगे
टीएमबीयू के सभी कॉलेजों के प्राचार्य और प्रतिनिधि ने लिया हिस्सा 25 अगस्त को पोर्टल

भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार के विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से सहयोग पोर्टल लांच कर दिया है। इस कार्यक्रम का सोमवार को समीक्षा भवन में सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव सहित सभी टीएमबीयू से जुड़े सभी कॉलेज के प्राचार्य और प्रतिनिधि मौजूद थे। पोर्टल के लोकार्पण के बाद बताया गया कि वह कैसे काम करेगा। 30 दिनों के भीतर ही मामले का निपटारा करना अनिवार्य है।
विद्यार्थियों की परेशानियाँ
इसके तहत विद्यार्थी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और पढ़ाई से जुड़ी अपनी परेशानियां ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने में कठिनाई आती है तो वे सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1100 पर भी संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आवेदक और जिनके विरुद्ध शिकायत होगी उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक 25 अगस्त से सभी कॉलेजों और छात्रावासों में यह अभियान चलाया जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
सहायता एवं अभियान
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा, एसएम कॉलेज के प्रतिनिधि डॉ. डॉ. दीपक कुमार दिनकर, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डीईओ चंदन कुमार, टीएनबी कॉलेज के प्रतिनिधि डॉ. केपी सिंह, डॉ. राजेश तिवारी, एसएसवी कॉलेज कहलगांव के प्रतिनिधि डॉ. संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।


