लोगो को धन्यवाद देते हुए एनडीए वोटरों को साध गए सीएम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 2 ---------------- किसानों को सुबह से शाम हर हाल में खेतों में

लोगो को धन्यवाद देते हुए एनडीए वोटरों को साध गए सीएम

भागलपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि पूरे भारत में शिक्षा की व्यवस्था को मजबूत करना है, जबकि बिहार के प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का संकल्प पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। यही संकल्प गोराडीह में पूरा हुआ है। केंद्र सरकार के तय प्रोजेक्ट ऐतिहासिक विक्रमशिला विवि के भूमि स्थानांतरण और बिहार में 211 डिग्री कॉलेजों की शुरुआत गोराडीह से हो रही है। यह बात बुधवार को बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि जो भरोसा पिछले चुनाव में पूरे भागलपुर प्रमंडल के लोगों ने एनडीए पर जताया है, उसके लिए लोगों को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।

सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बिहार का एकलौता प्रमंडल है, जहां एनडीए छोड़ किसी अन्य पार्टी का खाता नहीं खुला, इसलिए इस पावन धरती को नमन करता हूं और आगे भी भागलपुर और पूरे बिहार के विकास के लिए काम होता रहेगा। हमारे तमाम साथी जो हैं, उनसे आग्रह किया है कि 10-12 घंटे से काम नहीं चलेगा। अब 15 से 18 घंटे काम करना होगा, तभी बिहार का विकास होगा। तमाम लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमारे सभी जनप्रतिनिधि जरूर ध्यान दें। वे जिस भी गांव में जाएं, वे गरीबों की चिंता करें। अभी हमलोगों ने तय किया है कि एक करोड़ राशन कार्ड बनाना है।जितने भी गरीब छूट गए हैं, मैं एनडीए के साथियों से या किसी भी दल के साथियों से आग्रह करता हूं कि जिनके पास कुछ नहीं है, उनको राशन कार्ड से जोड़िए। अगले पांच सालों में लगभग 50 लाख लोगों को पक्का मकान देने का लक्ष्य है। जितने किसान भाई हैं, उन्हें विशेष रूप से कहता हूं कि उन्हें सुबह 6.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खेतों में पानी पहुंचाने के लिए किसी भी हाल में बिजली विभाग बिजली पहुंचाने का काम करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।