20 के बाद किसी क्षण बंद हो सकता है बेली ब्रिज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पुल निर्माण निगम की तैयारी पर अलर्ट मोड में आया प्रशासन सेतु बंदी के बाद

20 के बाद किसी क्षण बंद हो सकता है बेली ब्रिज

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने जिला प्रशासन को सूचित किया है कि वह 20 सितंबर के बाद किसी क्षण बेली ब्रिज बंद कर सकता है। विक्रमशिला सेतु के टूटे स्लैब और क्षतिग्रस्त स्लैबों को हटाकर स्थायी संरचना के निर्माण के लिए पुल निगम ने प्रशासन को आगाह किया है। हालांकि पुल निगम ने सेतु बंद करने की फाइनल तारीख नहीं बताई है। इधर, सेतु बंदी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी आरंभ कर दी है। सेतु बंदी के बाद विकल्प के रूप में नदी मार्ग से यातायात बहाली की तैयारी है। इसके लिए जहाज और बड़ी नावों से यात्रियों और वाहनों को गंगा नदी के आर-पार कराए जाने की योजना है।

एडीएम (आपदा) कुंदन कुमार ने बताया कि पुल निर्माण निगम की सूचना के बाद प्रशासन ने जलयान संचालकों का डेटा बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 सितंबर तक इच्छुक जलयान संचालकों से आवेदन मांगा गया है। पूर्व में भी आवेदन मांगा गया था। जिसमें मात्र चार आवेदन मिले थे। पूर्व में 28 अगस्त की रात से 30 सितंबर तक डी-लांचिंग के लिए तारीख तय हुई थी। लेकिन गंगा में आई बाढ़ और जलस्तर अधिक रहने से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक माह के लिए बेली ब्रिज खोलने की योजना आगे बढ़ा दी थी।एडीएम ने बताया कि पुल निगम के निर्देशानुसार सेतु बंदी के विकल्प के लिए जलयानों की व्यवस्था हो रही है, लेकिन अभी गंगा में पानी अधिक है। बाढ़ अवधि पीक पर है। ऐसे में यदि गंगा का जलस्तर नीचे नहीं आया और नदी भरी रही तो पुल निर्माण निगम से दोबारा समय बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में नदी में पानी होने का वास्ता देकर डीएम ने पुल बंदी के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी थी। जिसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री को एक माह तक पुल बंदी की तारीख बढ़ाने की घोषणा करनी पड़ी थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News20 के बाद किसी क्षण बंद हो सकता है बेली ब्रिज