दो बंगाली युवती संग दो लड़के धराए

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बिहार के दो लड़कों की बंगाल की लड़कियों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और उन्हें डांस प्रोग्राम के बहाने बिहार बुलाया गया। नेपाल जाते समय इंडो-नेपाल बॉर्डर पर लड़कों को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की सहित पकड़ा गया। एसएसबी ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों लड़कों को हिरासत में लिया।

दो बंगाली युवती संग दो लड़के धराए
दो बंगाली युवती संग दो लड़के धराए

हरलाखी, एक संवाददाता। बिहार के दो लड़कों की बंगाल की लड़कियों से इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई और डांस प्रोग्राम के बहाने बिहार बुलाया। उसके बाद दोनों लड़के नेपाल जाने के क्रम में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की समेत दो बंगाली युवती संग पकड़े गए। हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के जटही-पिपरौन बॉर्डर पर स्थित चेकपोस्ट पर एसएसबी 48 वीं वाहिनीं जयनगर के जवानों ने यह कार्रवाई की है। एसएसबी ने दोनों नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू करते हुए दोनों आरोपित लड़के को पकड़ कर हरलाखी थाना के हवाले कर दिया है। वहीं, दोनों बंगाली युवती को एनजीओ के हवाले कर दिया गया है। बीते सोमवार की रात एसएसबी जवान सभी को लेकर हरलाखी थाने पहुंची थी। गिरफ्तार युवकों की पहचान क्रमशः कृष्ण कुमार महतो, उम्र- 19 वर्ष, पिता- भोला महतो, निवासी, थाना- बेनीपट्टी, जिला-मधुबनी, बिहार एवं दूसरा अमित कुमार, उम्र- 22 वर्ष, पिता-राम कुमार साह, निवासी नंदी भोजी चौक, थाना- बेनीपट्टी, जिला-मधुबनी, बिहार निवासी के रूप में बताए गए हैं。

मानव तस्करी की आशंका पर हुई कार्रवाई

एसएसबी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मानव तस्करी की आशंका को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एसएसबी अधिकारी का कहना है ‘सी’ कम्पनी, पिपरौन के अंतर्गत पिपरौन जटही चेक पोस्ट पर नियमित रूटीन ड्यूटी एवं सीमा जांच के दौरान मानव तस्करी की आशंका वाले मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक एवं दो युवतियों को अभिरक्षा में लिया गया। इनमें एक 13 वर्षीय नाबालिग युवती भी शामिल है। सोमवार को सीमा स्तंभ संख्या 284/35 से लगभग 20 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र, पिपरौन जटही सीमा के निकट भारत से नेपाल की ओर जा रहे दो युवकों एवं दो युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया। ड्यूटी पार्टी द्वारा सभी को रोककर पहचान सत्यापन एवं पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया तथा महिला कार्मिक की उपस्थिति में दोनों युवतियों से अलग से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवतियों की संबंधित युवकों से लगभग तीन माह पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी।

तीन दिन पहने डांस कार्यक्रम में बुलाया गया था

आगे की पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि लगभग तीन दिन पूर्व दोनों युवतियों को बेनीपट्टी में आयोजित एक डांस कार्यक्रम में बुलाया गया था, जिसके बदले में उन्हें 8,000 दिए गए थे। परिस्थिति के आधार पर एसएसबी को आशंका हुई कि दोनों युवतियों को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाया जा रहा था, जहां उन्हें किसी असामाजिक गतिविधि में शामिल किए जाने की संभावना थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसबी द्वारा दोनों युवतियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया तथा चारों व्यक्तियों को आवश्यक अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई हेतु अभिरक्षा में लिया गया। इस प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु दोनों युवतियों को एसएसबी ने हरलाखी थाना की उपस्थिति में संबंधित एनजीओ को सुपुर्द कर दिया। वहीं दोनों युवकों के संबंध में थाना हरलाखी द्वारा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एसएसबी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी एवं इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए हमारे जवान पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर

संबंधित प्रश्न

✦किस घटना के संबंध में यह खबर है?−
यह खबर बिहार के दो लड़कों के बंगाल की लड़कियों के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नेपाल जाने के क्रम में पकड़े जाने की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो बंगाली युवती संग दो लड़के धराए