मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में, मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया 25 अगस्त से 16 सितंबर तक चलेगी। यह जानकारी एमजेके कन्या इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने दी। छात्रों को ऑनलाइन फार्म संबंधित विद्यालय के प्रधान द्वारा भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज़ लेकर आने होंगे।

 मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू

मोतिहारी,निप्र। मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। परीक्षा फार्म 25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जायेंगे। शहर के एमजेके कन्या इंटर कॉलेज के प्राचार्य लालबाबू साह ने बताया कि बिहार बोर्ड ने इसकी सूचना वेबसाइट पर डाल दी है। छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन परीक्षा फार्म संबंधित विद्यालय के प्रधान के द्वारा भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि फार्म को भरने के पहले विद्यार्थियों को पंजीयन सूची विद्यालय के प्रधान के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही फार्म भरने में मैट्रिक की मॉर्क्सशीट की फोटोकॉपी और रजिस्ट्रेशन कार्ड का फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से लगेगा।

साथ में आधार कार्ड व बैंक एकाउंट की छाया प्रति भी लाना होगा। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक व इंटर के फार्म भरने के लिए गाइडलाइन भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू