मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: छूटे छात्रों को रजिस्ट्रेशन का मौका छह तक
मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: छूटे छात्रों को रजिस्ट्रेशन का मौका छह तकमैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: छूटे छात्रों को रजिस्ट्रेशन का मौका छह तकमैट्रिक-इंटर प

सीतामढ़ी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने से वंचित विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विशेष अवसर दिया है। छूटे विद्यार्थी एक से छह अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया संबंधित विद्यालय व कॉलेज के माध्यम से पूरी होगी। समिति ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। पहले 30 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरा जाना था, जिसे अब 15 अक्टूबर तक कर दिया गया है। इससे जिले के ऐसे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं。
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करने की प्रक्रिया संबंधित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। मैट्रिक के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन भी विद्यालय के माध्यम से कराया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय व कॉलेज के प्रधान की होगी।
विशेष सूचना
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने विद्यालयों को सूचना देकर कहा है कि छूटे विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने का यह अंतिम विशेष अवसर है। विद्यालयों और कॉलेजों के प्रधानों को निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। उधर माध्यमिक शिक्षा डीपीओ नीलम राज ने सभी संबंधित स्कूलों के हेडमास्टरों व इंटर स्तरीय कॉलेजों के प्राचार्य को बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के तहत वंचित छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फार्म समय से भराने को कहा है।

