छूटे विद्यार्थियों को राहत, 22 जुलाई तक होगा निबंधन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की है। सभी छूटे हुए विद्यार्थियों का पंजीकरण संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों द्वारा किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क 20 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य है।

छूटे विद्यार्थियों को राहत, 22 जुलाई तक होगा निबंधन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई 20 जुलाई तक शुल्क जमा करना अनिवार्य, सत्यापन के बाद ही आवेदन होगा स्वीकार (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 (सत्र 2025-27) में शामिल होने वाले उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जिनका अब तक पंजीयन नहीं हो सका है। समिति ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीयन एवं अनुमति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जुलाई 2026 कर दी है।

पंजीकरण प्रक्रिया

इस संबंध में समिति ने सभी मान्यता प्राप्त 2 विद्यालयों, महाविद्यालयों, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति के अनुसार, छूटे हुए विद्यार्थियों का पंजीयन केवल संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन भरेंगे। आवेदन के साथ विद्यार्थी, अभिभावक तथा संस्थान प्रधान द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र का सत्यापन कर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही आवेदन अंतिम रूप से स्वीकार किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि विलंब शुल्क सहित पंजीयन शुल्क 20 जुलाई तक ही जमा किया जा सकेगा।

शुल्क और महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी विद्यार्थी का शुल्क समय पर जमा हो जाता है, लेकिन किसी कारणवश आवेदन अपलोड नहीं हो पाता है, तो ऐसे मामलों में 22 जुलाई तक आवेदन भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नियमित, स्वतंत्र एवं अन्य बोर्ड से आए विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। बीएसईबी ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन विद्यार्थियों को अपार आईडी आवंटित हो चुकी है, उसका विवरण आवेदन पत्र में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। वहीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम वाले चिन्हित 2 विद्यालयों के विद्यार्थियों को निर्धारित ट्रेड का चयन करना भी आवश्यक होगा।

सूचना प्रसार

तिथि बढ़ाए जाने की सूचना छात्रों को दें समिति ने सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वह इस सूचना की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक ई-मेल, व्हाट्सएप, एसएमएस तथा अन्य माध्यमों से तत्काल पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी पंजीयन से वंचित न रह जाए। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी पूरे पंजीयन कार्य की निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया है।

सामान्य प्रश्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि कब बढ़ाई है?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 तक बढ़ाई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।