इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 22 तक होगा रजिस्ट्रेशन

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन

इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 22 तक होगा रजिस्ट्रेशन

बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।अब छात्र विलंब शुल्क के साथ 22 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि इसके लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक ही निर्धारित की गई है।बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बैठक या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को इसकी जानकारी दें। जिससे कि कोई भी योग्य छात्र छूटने न पाए। त्रुटिपूर्ण आवेदन के लिए विद्यालय प्रधान जिम्मेदार होंगे।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में जिन छात्रों के आवेदन भरे जाएंगे, उनके विवरण की शुद्धता के लिए घोषणा पत्र डाउनलोड करना होगा।

इस घोषणा पत्र पर छात्र, अभिभावक और शिक्षण संस्थान के प्रधान के हस्ताक्षर के बाद इसे बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर आवेदन अपूर्ण माना जाएगा। यदि छात्र के पास अपार आईडी है,तो उसे भी फॉर्म में दर्ज करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।