उच्च माध्यमिक की 18 सितंबर, 21 से माध्यमिक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 18 सितंबर से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार, उच्च माध्यमिक व 21 सितंबर से माध्यमिक की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 18 सितंबर से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार, उच्च माध्यमिक व 21 सितंबर से माध्यमिक की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। दोनों परीक्षाओं का बिहार बोर्ड ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
परीक्षा तिथियाँ
नौवीं व दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 21, 22 व 23 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली, साढ़े 9 बजे से पूर्वाहृ पौने एक बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपराहृन दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। दोनों ही पालियों में पंद्रह मिनट का शुरू का समय परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने व समझने के लिए दिया जायेगा। दृष्टिबाधित परीक्षार्थी गणित विषय के स्थान पर गृह विज्ञान व विज्ञान विषय के स्थान पर संगीत की परीक्षा देंगे।
छात्रों के लिए विषय विवरण
बहरहाल, नौवीं व दसवीं के छात्र-छात्राएं 21 सितंबर सोमवार को पहली पाली में हिन्दी व दूसरी पाली में संस्कृत, 22 सितंबर मंगलवार को पहली पाली में विज्ञान व दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान जबकि दूसरे ही दिन पहली पाली में दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की गई है।
अंतिम परीक्षा तिथि
इधर, नौवीं व दसवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंतिम दिन 23 सितंबर बुधवार को पहली पाली में गणित व दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों के लिए गृह विज्ञान जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी सामान्य विषय की परीक्षा होगी। इधर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार, ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं की त्रैमासिक परीक्षा व 12 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 18 से 26 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली सुबह 9 बजे से पूर्वाहृ पौने एक बजे तक जबकि दूसरी पाली अपराहृन दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक चलेगी। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम तिथि पहली पाली द्वितीय पाली 18 सितंबर फिजिक्स, इंटरप्रियोनरशिप, फिलॉस्पी केमेस्ट्री, एकाउंटेंसी, पॉलिटिकल साइंस 19 सितंबर आईए, आईएससी के लिए मैथ बॉयोलॉजी, बिजनेस स्टडिज, ज्योग्राफी 21 सितंबर आईए, आईएससी, ऑइकॉम के लिए अंग्रेजी आईए, आईएससी, ऑइकॉम के लिए हिन्दी 22 सितंबर उर्दू, संस्कृत, भोजपुरी, अरबी, पर्सियन साईकोलॉजी 23 सितंबर आईएससी एग्रीकल्चर, आईए/आईकॉम इकोनॉमिक्स सोशियोलॉजी 24 सितंबर हिस्ट्री म्यूजिक 26 सितंबर होम साइंस


