राशन कार्ड बनवाने में सहयोग करें भाजपा कार्यकर्ता
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश राशन कार्ड बनवाने में सहयोग करें भाजपा कार्यकर्ता राशन कार्ड बनवाने में सहयोग करें भाजपा कार्यकर्ता

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश जिला कार्यालय में बैठक कर संगठन पर की गयी चर्चा फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ के भाजपा जिला मुख्यालय में रविवार को बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष राजेश कुमार। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को परिचयात्मक बैठक की गयी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि गरीबों का राशन कार्ड बनवाने में उनका सहयोग करें। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी देकर लाभ दिलाने का प्रयास करें। इससे पहले अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम अपने बूथों पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकर सुनें। सभी के लिए गर्व की बात है कि वे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। जनकल्याण हमारा लक्ष्य होना चाहिए। आज सरकार के सहयोग से खेल के क्षेत्र में युवा बेहतर प्रदर्शन कर अपना भविष्य बना रहे हैं।
युवाओं की प्रतिभा
बिहार समेत देश के सभी भागों से युवा प्रतिभाएं सामने आ रही है। बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाकर सूबे का मान बढ़ाया है। क्रीड़ा प्रकोष्ठ की ओर से शीघ्र ही जिले में क्रिकेट समेत अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयराम कुमार ने किया। बैठक में राजेश्वर प्रसाद सिंह, अमरेश कुमार, अमित शान, रविकांत प्रसाद, आलोक रंजन, जयप्रकाश कुमार, दीपक कुमार, बंटी सिंह, अभिषेक कुमार, शिवम कुमार आदि शामिल थे। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)


