बिहार ने टॉस जीतकर किया क्षेत्ररक्षण का फैसला

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

राजगीर के बिहार खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला शुरू हुआ। टॉस जीतकर बिहार ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। लंच तक यूपी ने 23 ओवर में दो विकेट पर 64 रन बनाए। अमोद यादव और सूरज कश्यप ने बिहार को विकेट दिलाए। माधव कौशिक और करण शर्मा क्रीज पर थे, जबकि दर्शक रिंकू सिंह के मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहे थे।

बिहार ने टॉस जीतकर किया क्षेत्ररक्षण का फैसला

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर के बिहार खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को नयी खेल क्रांति की शुरुआत हुई। देश के प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में बिहार का पहला मुकाबला यूपी के साथ शुरू हुआ। बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। लंच तक यूपी की टीम 23 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना चुकी है। इससे पहले सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की औपचारिक शुरुआत की। उत्तर प्रदेश की टीम से सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक गोस्वामी और माधव कौशिक मैदान में उतरे। बिहार की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत अमोद यादव और मो. इजहार ने किया।

यूपी के बल्लेबाजों ने सधी हुई धीमी शुरुआत की। आठवें ओवर में अमोद यादव ने अभिषेक गोस्वामी को कप्तान शकीबुल गनी के हाथों कैच करवाकर बिहार को पहली सफलता दिलायी। अभिषेक 13 रन बनाकर आउट हुए। 22वें ओवर में सूरज कश्यप ने यूपी के कप्तान आर्यन जुआल का आउट कर बड़ा विकेट अपने नाम किया। पियूष कुमार सिंह ने शानदार कैच पकड़कर उनकी 13 रनों की पानी का अंत किया। लंच तक माधव कौशिक 28 और करण शर्मा पांच रन तक डटे हुए थे। स्टेडियम में मौजूद लोग स्टार क्रिकेट रिंकू सिंह का इंतजार कर रहे हैं। अगला विकेट गिरते ही उनके मैदान पर उतरने की संभावना है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला कहां शुरू हुआ?−
मुकाबला राजगीर के बिहार खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिहार ने टॉस जीतकर किया क्षेत्ररक्षण का फैसला