जाले बीडीओ की प्रेमिका महिला दारोगा भी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता की हत्या के मामले में उनकी प्रेमिका एएसआई अनु कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। मनोज पर दहेज के लिए हत्या का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच में वीडियो साक्ष्य भी प्राप्त किए हैं, जिसमें अमृता के साथ मारपीट होती देखी गई थी।

जाले बीडीओ की प्रेमिका महिला दारोगा भी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका एएसआई अनु कुमारी को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मनोज को मंगलवार को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मनोज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि महिला दारोगा को पीआर बॉंड पर छोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि 10 लाख रुपये दहेज के लिए पत्नी अमृता कुमारी की हत्या के आरोपित बीडीओ मनोज से पूछताछ में बेगूसराय जिला बल में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अनु कुमारी के साथ उनके प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई। मामले की एफआईआर में अमृता के भाई राजकुमार ने भी आरोप लगाया है कि अनु से प्रेम संबंध का विरोध करने के कारण मनोज उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। दहेज और प्रेम संबंध के विरोध के कारण ही जहर देकर अमृता की हत्या की गई। राजकुमार ने अपनी शिकायत में मनोज के साथ अनु और अमृता के ससुर, सास, देवर और ननद को भी आरोपित बनाया है।

वीडियो साक्ष्य

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली में हुए इस हत्याकांड में पुलिस को एक वीडियो मिला। इसमें कई लोग मिलकर अमृता के साथ मारपीट करते देखे गए। इस साक्ष्य के बाद बीडीओ और अनु की गिरफ्तारी की गई है। अनु को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया गया। वह सीतामढ़ी के सुरसंड थाना के राधाउर गांव की निवासी है। उसकी तैनाती बेगूसराय जिला पुलिस बल में है। मनोज का अमृता से 19 दिसंबर 2022 को विवाह हुआ था। आरोप है कि कुछ दिनों बाद ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके साथ ही अमृता को पति के प्रेम प्रसंग की भी जानकारी हुई। इसको लेकर भी अक्सर विवाद और अमृता से मारपीट होने लगी। पारिवारिक रूप से पंचायती कराने की कोशिश भी हुई, लेकिन मनोज नहीं माना। राजकुमार का आरोप है कि बीते तीन जुलाई को अमृता को जहर देकर मार दिया गया।

आपके प्रश्नों के उत्तर

इस हत्या के मामले में मुख्य आरोपित कौन है?
मुख्य आरोपित बीडीओ मनोज कुमार है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।