पशु मैत्री ने कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय
हिन्दुस्तान, हाजीपुर
बिहार राज्य पशु मैत्री संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। पशुपालन विभाग से जायज मांगों की स्वीकृति न मिलने से पशुओं का एफएमडी टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के पशु मैत्री शामिल हुए।

बिहार राज्य पशु मैत्री संघ के बैनर तले रविवार को पशु मैत्रियों की बैठक हुई। संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारी मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पशु मैत्री की मांग जायज है और जब तक पशुपालन विभाग जायज मांगों को स्वीकार नहीं करता है,तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पशु मैत्रियों के कार्य बहिष्कार के कारण पशुओं का एफएमडी 7 राउंड का टीकाकरण पूरी तरह से बाधित है। बैठक में सहदेई बुजुर्ग प्रखंड, देसरी एवं महनार के पशु मैत्री सह टीकाकर्मी शामिल थे। -जयप्रकाश


