बीएयू में विद्यार्थियों का जारी है प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में शैक्षणिक परिभ्रमण की

भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट : बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में शैक्षणिक परिभ्रमण की मांग को लेकर विद्यार्थियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। उन लोगों द्वारा मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जा रहा है। वे लोग सोमवार की सुबह 8.00 बजे से ही धरने पर बैठे हैं। रात के समय छात्राओं को भेज दिया गया था, लेकिन छात्र डटे हुए थे।

