जेवर, नकदी लेकर पहले पति के साथ विवाहिता फरार, केस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाओमप्रकाश वर्मा ने प्रीति वर्मा से शादी की, जो खुद को अविवाहित बताकर आई थी। बाद में पता चला कि प्रीति पहले से शादीशुदा थी। प्रीति ने पहले पति से पैसे और सोने के जेवर लेकर भाग गई। ओमप्रकाश ने प्रीति और उसके पहले पति इंद्रजीत के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया है।

अंतू। थाना क्षेत्र के गौराडांड निवासी ओमप्रकाश वर्मा से सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौवस्ता गांव निवासी प्रीति वर्मा ने खुदको अविवाहित बताकर 15 सितम्बर 2024 को बेल्हा देवी मंदिर में विवाह किया था। बाद में जानकारी हुई कि प्रीति की पहले से ही सांगीपुर नौबस्ता निवासी इंद्रजीत से शादी हो चुकी थी। आरोप है कि 15 मई 2026 को प्रीति ने अपने पहले पति इंद्रजीत को घर बुलाया और शादी में मिले लाखों रुपये के जेवर, 19 हजार रुपये नकद लेकर उसके साथ चली गई। उधर प्रीति की मां ने सांगीपुर में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। ओम प्रकाश ने अब कोर्ट के आदेश पर प्रीति वर्मा, उसके पहले पति इंद्रजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


