बिहारः उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, RLSP विधायकों का जदयू में विलय
बिहार में रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के दोनों विधायकों और एक विधान पार्षद ने रविवार को जदयू का दामन थाम लिया। बिहार विधानसभा में अब रालोसपा का कोई विधायक नहीं रह गया...
बिहार में रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के दोनों विधायकों और एक विधान पार्षद ने रविवार को जदयू का दामन थाम लिया। बिहार विधानसभा में अब रालोसपा का कोई विधायक नहीं रह गया है।
बिहार में रालोसपा के दोनों विधायकों और एक विधान पार्षद का रविवार को जदयू में विलय हो गया है। इसी के साथ विधानमंडल में अब रालोसपा का कोई प्रतिनिधि नहीं रहा। हालांकि विधानमंडल के इन तीनों सदस्यों ने पहले ही रालोसपा से नाता तोड़कर अलग गुट बना लिया था।
रालोसपा विधायकों के जदूय में विलय की अधिसूचना विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधान परिषद के सभापति मो. हारुन रसीद ने जारी कर दी। इन सदस्यों ने 24 मई को विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर जदयू में शामिल होने की इच्छा जताई थी। दोनों सदनों और जदयू से मंजूरी मिलने के बाद चेनारी विधायक ललन पासवान और हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर के अलावा गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह जदयू सदस्य के रूप में सदन में बैठेंगे।
जदयू के सदस्यों की संख्या 72 हुई
इसी के साथ विधानसभा में जदयू के सदस्यों की संख्या 72 हो गई। नवादा उप चुनाव में भी जदयू के सदस्य की जीत हुई है। उनके शपथ लेने के बाद इनकी संख्या 73 हो जाएगी। संजीव श्याम के जदूय में जाने से विधान परिषद में जदयू सदस्यों की संख्या 33 हो गई।
गुजरात में पीएम मोदी ने कहा- 300 का आंकड़ा बताया तो मेरा मजाक उड़ा
नाराज राहुल बोले- बेटों के हितों को पार्टी हित से ज्यादा तरजीह दी गई