मेधा सम्मान परीक्षा का आयोजन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

भुसारी फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने स्व शालिग्राम सिंह मेधा सम्मान परीक्षा का आयोजन किया। इसमें नौवीं कक्षा के 83 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें 44 लड़के और 39 लड़कियाँ थीं। सफल 10 बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में गणित एवं हिंदी के प्रश्न शामिल थे।

मेधा सम्मान परीक्षा का आयोजन

मंझौल। एक संवाददाता भुसारी फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड कोरजाना की ओर से बुधवार को स्व शालिग्राम सिंह मेधा सम्मान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नौवीं कक्षा में पढ़ रहे कुल 83 बच्चों नें हिस्सा लिया। शामिल बच्चों में 44 बच्चे और 39 बच्चियां थीं। इस परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए भुसारी फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नवनीत रंजन नें बताया कि इस परीक्षा में सफल 10 बच्चों को संस्था की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। शामिल हुए अभ्यर्थियों में पांच बच्चियों एवं पांच सामान्य श्रेणी से बच्चों का चयन किया जाना है। उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे समाज की बेटियों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की बहुत जरूरत है ताकि हमारे समाज का सही अर्थों में विकास एवं उन्नयन हो सके। यह तो शुरुआत है आने वाले वर्षों में परीक्षा का दायरा बढ़ाकर और अधिक संख्या में बच्चों को प्रोत्साहित करने की योजना है।

परीक्षा की जानकारी

परीक्षा के मुख्य नियंत्रक एस सी झा नें बताया कि इस मेधा जांच परीक्षा में मुख्य रूप से गणित एवं राष्ट्रभाषा हिंदी में प्रत्येक के एक सौ प्रश्न शामिल किये गये हैं। प्रश्नो का स्तर इस प्रकार से रखा गया है कि इसमे शामिल बच्चों के ज्ञान की पूरी जांच हो सके तथा उनमें खुद को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की ललक पैदा हो सके। परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष रखा गया है।

सहयोगी का योगदान

परीक्षा आयोजन में पंचायत के मुखिया रमेश सिंह, उमाकांत सिंह, दिनेश सिंह, जय नारायण यादव, राहुल कुमार, विद्याभूषण सिंह, अशोक सिंह, शिवाज्ञा साहू, निशांत कुमार, जयप्रकाश, विजय कांत शर्मा, घनश्याम कुमार आदि सहयोग कर रहे थे।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्व शालिग्राम सिंह मेधा सम्मान परीक्षा में कितने बच्चों ने भाग लिया?−
इस परीक्षा में कुल 83 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें 44 बच्चे और 39 बच्चियां थीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेधा सम्मान परीक्षा का आयोजन