पंजाब कांग्रेस अंतर्कलह : भूपेश बघेल ने वेणुगोपाल को रिपोर्ट सौंपी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह गुड्डा-गुड्डी का खेल नहीं है। बघेल ने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को हालिया घटनाक्रम पर रिपोर्ट सौंपी। पंजाब कांग्रेस में 2027 चुनाव से पहले अंदरूनी कलह बढ़ रही है।

पंजाब कांग्रेस अंतर्कलह : भूपेश बघेल ने वेणुगोपाल को रिपोर्ट सौंपी

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि यह कोई ‘गुड्डा-गुड्डी का खेल’ नहीं है। उन्होंने पंजाब में पार्टी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपनी रिपोर्ट पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंप दी। बघेल के इस रुख से स्पष्ट है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा की जा रही नेतृत्व परिवर्तन की मांग को स्वीकार किया नहीं किया जाएगा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी वेणुगोपाल से मुलाकात की। वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद बघेल ने संवाददाताओं से कहा कि छह दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश के सभी नेताओं से मुलाकात और विभिन्न बैठकों के बाद तैयार की गई रिपोर्ट उन्होंने कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में बैठकें हुईं और नेताओं के साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी चर्चा की गई। हालांकि, उन्होंने रिपोर्ट की विषयवस्तु सार्वजनिक करने से इनकार किया। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में परिवर्तन पर बघेल ने कहा कि मैं पहले ही बोल चुका हूं कि यह ‘गुड्डा-गुड्डी का खेल’ नहीं है।बता दें कि पंजाब कांग्रेस में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सांगठनिक फेरबदल को लेकर इन दिनों अंदरूनी कलह तेज हो गई है। इस विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बघेल ने पिछले दिनों चंडीगढ़ का दौरा किया और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब आलाकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला किया और पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया। इस फैसले से नाराज चन्नी गुट और कई वरिष्ठ नेताओं ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग खुलकर की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।