ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभूपेश बघेल: 5 बार जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव, जानिए नए सीएम का राजनीतिक करियर

भूपेश बघेल: 5 बार जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव, जानिए नए सीएम का राजनीतिक करियर

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में 15 वर्षें बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस विधायक दल के आज नेता चुन लिए गए। बघेल राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। झीरम घाटी नक्सली हमला जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सभी बड़े...

भूपेश बघेल: 5 बार जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव, जानिए नए सीएम का राजनीतिक करियर
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 Dec 2018 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में 15 वर्षें बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस विधायक दल के आज नेता चुन लिए गए। बघेल राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। झीरम घाटी नक्सली हमला जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सभी बड़े नेता मारे गए, उसके बाद दिसंबर 2013 में जब कांग्रेस आलाकमान ने भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी तो प्रदेश में कांग्रेस गहरी हताशा और निराशा में थी और लोकसभा के चुनाव सिर पर थे। लोकसभा चुनाव में बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सिर्फ एक लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर पाई। 

ये भी पढ़ें: भूपेश बघेल होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

1990 के दशक में कांग्रेस से राजनीतिक की शुरुआत करने वाले बघेल अब तक वे पांच बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। इस बीच वे 2008 में विधानसभा चुनाव भी हारे और दो बार लोकसभा चुनाव लड़कर पराजय का सामना कर चुके हैं। वर्ष 2003 से 2008 के बीच वे विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भी रहे। इस बार बघेल ने पाटन सीट से बीजेपी के मोतीलाल साहू को 26.477 मतों से पराजित किया। पिछड़ा वर्ग से आने वाले भूपेश बघेल मूल रूप से किसान है, वे एक संपन्न किसान परिवार से आते हैं। 

सफरनामा : 

1961 में 23 अगस्त बघेल का जन्म दुर्ग जिले के पाटन तहसील में हुआ। बघेल तेज तर्रार राजनीति और बेबाक अंदाज के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जाने जाते हैं। 
1985 में बघेल ने यूथ कांग्रेस से राजनीतिक सफर आरंभ किया। 
1993 में जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में वे पहली बार पाटन से विधायक चुने गए। 
1994-95 में मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए। 
1999 में मध्य प्रदेश सरकार में बघेल कैबिनेट मंत्री बने। 
1993 से 2000 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली। 
 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर वे जोगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
2003 में पाटन से चुनाव जीतने के बाद विधानसभा में विपक्ष के उपनेता बना। 
2013 में एक बार फिर पाटन से जीत दर्ज की और 2014 में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें