कांग्रेस देश हित में काम नहीं करती, निगेटिविटी उनका इतिहास: भूपेंद्र चौधरी
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका हमेशा नकारात्मक एजेंडा रहा है और संगठित विकास में उनका कोई योगदान नहीं है। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर भी कांग्रेस के विरोध की आलोचना की, यह कहते हुए कि बार-बार चुनाव होना अनावश्यक खर्च बढ़ाता है।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में कहा कि कांग्रेस पार्टी निगेटिव एजेंडा चलाती है। देश हित में उन्होंने कभी कोई काम नहीं किया। देश के विकास और देश की तरक्की से उनको कोई मतलब नहीं है उनकी सोच सदैव नकारात्मक रही है। एमएसएमई मंत्री मुरादाबाद में पत्रकारों से वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर बोले बार बार चुनाव होना देश हित में नहीं इसे अनावश्यक खर्च बढ़ता है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है इस सवाल पर कहा कांग्रेस ने कभी साकारात्मक नहीं सोचा इतिहास उठा कर देख लें उन्होंने सदैव नकारात्मक एजेंडा चलाया है।


