बच्चों के बीच पहुंचे कुलपति, बांटी किताबें, दिए इनाम

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल में बच्चों को नि:शुल्क किताबें वितरित कीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कुलपति ने बच्चों को कार्य पुस्तिकाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया और छात्र-छात्राओं की मेहनत की सराहना की।

बच्चों के बीच पहुंचे कुलपति, बांटी किताबें, दिए इनाम

वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी मंगलवार को सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों को नि:शुल्क किताबें दीं तो विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। उनके साथ कुलसचिव राजन श्रीवास्तव और स्कूल बोर्ड उपाध्यक्ष प्रो. नंदिता घोषाल भी मौजूद थीं। स्कूल परिसर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा अनुमोदित और प्राथमिक कक्षाओं के लिए निर्धारित अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं पर्यावरण विज्ञान (ईवीएस) की निःशुल्क कार्य पुस्तिकाओं का वितरण कुलपति ने किया। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को यह किताबें दी गईं। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एवं ‘पाठ्य सहगामी क्रियाएं’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कुलपति, कुलसचिव और स्कूल बोर्ड उपाध्यक्ष ने पुरस्कृत किया।

कुलपति ने सीबीएसई क्लस्टर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं सरिता गोंड (कक्षा 11) को रजत पदक, पूर्णिमा गोंड (कक्षा 10) को ताइक्वांडो में कांस्य पदक और अनुष्का केसरी (कक्षा 7) को तीन रजत और कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया।कुलपति ने छात्र-छात्राओं को कार्य पुस्तिकाओं के समुचित उपयोग के लिए प्रेरित किया। स्कूल बोर्ड उपाध्यक्ष प्रो. नंदिता घोषाल ने भी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामना देते हुए जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम और समर्पण को महत्वपूर्ण बताया। कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य और शिक्षाशास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर मधु कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान विज्ञान संस्थान के प्रो. श्रीकृष्णा, शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रो. सुनीता सिंह, सेंट्रल हिन्दू बॉयज स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. स्वाति अग्रवाल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के उप-प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ चौधरी मौजूद रहे। संचालन अंशुला सक्सेना और धन्यवाद ज्ञापन शालिनी मेहरोत्रा ने किया।

Abhishek Tripathi

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।


विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबच्चों के बीच पहुंचे कुलपति, बांटी किताबें, दिए इनाम