साझा शोध करेंगे डीएवी और मिरांडा हाउस

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

बीएचयू के डीएवी कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज ने फैकल्टी डेवलपमेंट, शैक्षणिक शोध और विद्यार्थी आदान-प्रदान के लिए एमओयू किया है। दोनों संस्थान पाठ्यक्रम की गुणवत्ता सुधारने के साथ कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग पर भी सहमति बनी है। कॉलेजों के अनुसार, इस सहयोग से विद्यार्थियों के शोध और सीखने के अवसर बेहतर होंगे।

साझा शोध करेंगे डीएवी और मिरांडा हाउस

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू और दिल्ली विश्वविद्यालय के दो संबद्ध कॉलेजों के बीच फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम और शैक्षणिक शोध के लिए सहमति बनी है। बीएचयू के डीएवी और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज अब साथ मिलकर पाठ्यक्रम की गुणवत्ता के साथ साथ स्टूडेंट्स एक्सचेंज पर भी काम करेंगे। इस संबंध में दोनों कॉलेजों के बीच एमओयू हुआ है। बुधवार को डीएवी कॉलेज की आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन ने मिरांडा हाउस कॉलेज का दौरा किया और वहां की प्राचार्य प्रो. विजयलक्ष्मी नंदा से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों कॉलेजों के बीच साझा कार्यक्रमों पर सहमति बनी। जल्द ही दोनों कॉलेज मिलकर कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

डॉ. पारुल जैन ने बताया कि इस एमओयू का लाभ विशेष रूप से विद्यार्थियों को मिलेगा और उनके शोध की गुणवत्ता में काफी सुधार आएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नैक और आइक्यूएसी के दिशानिर्देश के अनुसार डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग पर सहमति बनी है। कॉलेज के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उप प्राचार्यद्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल सहित अन्य प्राध्यापकों ने समझौते के क्रियान्वयन पर हर्ष जताया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाझा शोध करेंगे डीएवी और मिरांडा हाउस