यूजी वेरिफिकेशन में लगेंगे 14 प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में लगभग 1500 सीटें बची हैं। फिजिकल वेरिफिकेशन तीन से पांच सितंबर को होगा, जिसमें 14 दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। 20 अगस्त को स्पॉट राउंड की खाली सीटों की सूची जारी होगी। मोपअप राउंड के लिए फीस लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है।

यूजी वेरिफिकेशन में लगेंगे 14 प्रमाण पत्र

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में पीजी के बाद स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने को है। चौथे चरण का सीट आवंटन जारी है और कुल मिलाकर डेढ़ हजार के आसपास ही सीटें बची हुई हैं। बीएचयू ने पांच सितंबर के बाद स्नातक कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है। तीन से पांच सितंबर के बीच अभ्यर्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन होगा, जिसके लिए कुल 14 प्रमाण पत्र और दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति की तरफ से स्नातक प्रवेश का दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 20 अगस्त को स्पॉट राउंड के लिए खाली सीटों की सूची जारी कर दी जाएगी और 21 से 24 अगस्त तक स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 25 अगस्त को पहले स्पॉट राउंड का सीट आवंटन पूरा कर लिया जाएगा। खाली सीटें बचने की स्थिति में 29 अगस्त को दूसरे स्पॉट राउंड के रजिस्ट्रेशन कराए जाएंगे। 20 अगस्त को ही जीडीपीआई वाले कोर्स की पहली सीट आवंटन सूची भी जारी होगी। इन पाठ्यक्रमों में लगभग 1200 सीटें हैं.

स्नातक प्रवेश के लिए प्रक्रिया

स्नातक प्रवेश के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को दो सितंबर को एडमिशन लेटर जारी कर दिए जाएंगे और तीन से पांच सितंबर तक विभागों में इनकी रिपोर्टिंग, फिजिकल वेरिफिकेशन और काउंसिलिंग कराई जाएगी। फिजिकल वेरिफिकेशन में अभ्यर्थियों को 14 प्रपत्र प्रस्तुत करने होंगे। इनके न होने की दशा में प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।

प्रस्तुत करने होंगे यह प्रपत्र

एडमिशन लेटर, बीएचयू रजिस्ट्रेशन फॉर्म, सीयूईटी आवेदन पत्र, सीयूईटी एडमिट कार्ड, सीयूईटी स्कोर कार्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (इनमें एक अप्रैल-26 के बाद ईडब्ल्यूएस और एक जनवरी-26 के बाद का ओबीसी-एनसीएल सर्टिफिकेट), टीसी, माइग्रेशन और चरित्र प्रमाण पत्र, एंटी रैगिंग अंडरटेकिंग, रेजिडेंस फॉर्म, छह पासपोर्ट साइज फोटो.

मॉपअप राउंड का फीस लिंक खुला

वाराणसी। बीएचयू में पीजी प्रवेश में मॉपअप राउंड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मंगलवार को फीस लिंक खोल दिया गया। मॉपअप राउंड के सभी चयनित अभ्यर्थियों को फीस लिंक भेजा गया है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त की रात 11.59 बजे तक निर्धारित है।

सामान्य प्रश्न

बीएचयू में स्नातक कक्षाएं कब शुरू होंगी?
बीएचयू ने पांच सितंबर के बाद स्नातक कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूजी वेरिफिकेशन में लगेंगे 14 प्रमाण पत्र