पीजी प्रवेश में भरी बीएचयू की 80 फीसदी सीटें

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी, बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इस बार 8400 सीटों में से 80 फीसदी से ज्यादा सीटें भर गई हैं। प्रवेशित छात्रों की रिपोर्टिंग 27 और 28 जुलाई को होगी। विशेष परिस्थिति में तीन अगस्त तक रिपोर्टिंग का अवसर भी दिया जाएगा।

पीजी प्रवेश में भरी बीएचयू की 80 फीसदी सीटें

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। लगभग 8400 सीटों में बीएचयू ने इस बार 80 फीसदी से ज्यादा सीटें भर ली हैं। अब 27 और 28 जुलाई को सभी प्रवेशित छात्रों की विभागों की रिपोर्टिंग होगी। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थियों को तीन अगस्त तक रिपोर्टिंग का अवसर दिया जाएगा, मगर इसके लिए उन्हें विभागाध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी।

प्रवेश प्रक्रिया का विवरण

बीएचयू की पीजी प्रवेश प्रक्रिया को इस साल समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए पाठ्यक्रमों को जीडीपीआई और सामान्य विषयों में विभाजित किया गया। 123 सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए चार सामान्य सीट आवंटन राउंड चलाए गए, जबकि जीडीपीआई और प्रैक्टिकल वाले 27 पाठ्यक्रमों के लिए दो सीट आवंटन राउंड अलग हुए। इसके बाद खाली बची लगभग 2400 सीटों को भरने के लिए दो स्पॉट राउंड भी चलाए गए। शुक्रवार को दूसरा स्पॉट राउंड भी पूरा हो गया। अब कुल 8400 सीटों में 80 फीसदी से ज्यादा भर चुकी हैं। यानी 1400 से ज्यादा सीटें खाली हैं। हालांकि इनमें सामान्य सीटें बेहद कम हैं। प्रवेश समिति की तरफ से स्पष्ट किया गया कि खाली सीटों में अधिकांश विभिन्न कोटे से संबंधित हैं। जिन्हें दूसरी कैटेगरी में परिवर्तित कर प्रवेश लेने की कोई व्यवस्था नहीं है।

रिपोर्टिंग की प्रक्रिया

इसके साथ ही बीएचयू में सभी विभागों को 27 और 28 जुलाई को विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग की तैयारी करने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दो दिनों में छात्रों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन पूरा किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में नए विद्यार्थियों को विभागाध्यक्ष की अनुमति के साथ रिपोर्टिंग के लिए तीन अगस्त तक का समय दिया जाएगा। इस अवधि में रिपोर्टिंग न करने वाले छात्र का प्रवेश निरस्त और सीट को रिक्त मान लिया जाएगा।

यूजी पंजीकरण में भी आई तेजी

वाराणसी। बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही यूजी प्रवेश ने भी जोर पकड़ लिया है। शनिवार की रात 11.59 बजे तक स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए पंजीकरण पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद आवेदनों का वर्गीकरण कर सीट आवंटन राउंड शुरू किए जाएंगे।

प्रश्नोत्तर

बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया कब पूरी हुई?
बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई।
Abhishek Tripathi

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।


विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपीजी प्रवेश में भरी बीएचयू की 80 फीसदी सीटें