‘विकसित भारत में अहम होगी हिंदी’
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में ‘हिंदी सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने विकसित भारत के निर्माण में हिंदी के महत्व पर विचार साझा किए। विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञानप्रकाश मिश्र ने हिंदी के प्रति युवा जागरूकता बढ़ने की बात कही।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में शुक्रवार को ‘हिंदी सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ‘विकसित भारत 2047 और हिंदी का महत्व’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में भाषाई स्वावलंबन, तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के विस्तार और जनसंचार में इसकी भूमिका पर विचार रखे। संचालन आयोजन सचिव डॉ. बाला लखेंद्र ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञानप्रकाश मिश्र ने कहा कि आज देश में हिंदी को लेकर युवाओं में भी जागरूकता बढ़ी है। साहित्य सृजन मानवता को उच्चतम ऊंचाई देता है। आयोजन सचिव प्रो. शोभना नेर्लीकर ने कहा कि मराठी भाषी होते हुए भी उन्हें हिंदी से अथाह प्रेम है।
ये भी पढ़ें:हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा
इस दौरान सह-संयोजक डॉ. नेहा पांडेय सहित विभाग के शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


