अब ‘अतिथि’ करेगा बीएचयू के गेस्ट हाउसों की बुकिंग

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में बीएचयू परिसर में 'अतिथि गृह प्रबंधन प्रणाली' का शुभारंभ किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने डिजिटल प्रणाली को शुरू किया, जिससे शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को गेस्ट हाउस में ऑनलाइन बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी। इस प्रणाली से बुकिंग प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और प्रभावी होगी।

अब ‘अतिथि’ करेगा बीएचयू के गेस्ट हाउसों की बुकिंग

वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित चार अतिथि गृहों में बुकिंग और प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए बुधवार को ‘अतिथि गृह प्रबंधन प्रणाली’ का शुभारंभ किया गया। एलडी गेस्ट हाउस में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इस डिजिटल प्रणाली का शुभारंभ किया। ‘अतिथि’ के जरिए बीएचयू परिवार के सदस्य गेस्ट हाउस की बुकिंग के लिए डिजिटल अनुरोध भेज सकेंगे। अब तक यह प्रक्रिया फॉर्म भरने या ईमेल भेजने तक सीमित थी। बीएचयू के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार प्रो. टीवी प्रभाकर की अगुवाई में विकसित ‘अतिथि’ विश्वविद्यालय के चार अतिथि गृहों (एलडी न्यू और ओल्ड, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस, फैकल्टी गेस्ट हाउस और भटनागर गेस्ट हाउस) में कमरों की बुकिंग और प्रबंधन के लिए एकीकृत मंच उपलब्ध कराएगा।

शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी ‘नमस्ते बीएचयू ऐप’ और वेबसाइट से अतिथि गृह में बुकिंग अनुरोध भेज सकेंगे। यह प्रणाली अतिथि गृह प्रबंधन को कमरों की वास्तविक समय में उपलब्धता देखने, बुकिंग की पुष्टि करने, श्रेणी के अनुसार कमरों का आवंटन करने और अतिथियों के आगमन एवं प्रस्थान के साथ बुकिंग और रिक्तता की स्थिति पर निगरानी रखेगी। किसी अतिथि गृह के पूरी तरह भर जाने की स्थिति में बुकिंग अनुरोध दूसरे अतिथि गृह को भेज दिया जाएगा, जिससे अनुरोधों को अस्वीकार करने की बजाय अन्य अतिथि गृह में कमरे उपलब्ध कराए जा सकें। प्रणाली में अतिथि गृहों में ठहरने से संबंधित स्थायी रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा, जिससे अतिथि गृहों के उपयोग से संबंधित सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे।कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इस पहल की सराहना करते हुए इससे जुड़ी टीम के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की। लक्ष्मण दास अतिथि गृह के मुख्य संरक्षक प्रो. राकेश सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल इससे जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप इस प्रणाली को आगे और विकसित किया जाएगा। प्रो. टीवी प्रभाकर के साथ अंशुमान कुमार शर्मा, देव अंगिरस, शालिनी यादव और विकास सिंह ने इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। प्रो. जीपी सिंह ने धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रो. राजीव प्रताप सिंह, प्रो. केशव मिश्रा, प्रो. रजनीश बहुगुणा सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Abhishek Tripathi

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।


विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअब ‘अतिथि’ करेगा बीएचयू के गेस्ट हाउसों की बुकिंग