बाहरियों के लिए बढ़ा बीएचयू के खेल मैदानों का किराया

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बीएचयू ने अपने खेल मैदान और अन्य स्थानों का किराया बाहरी संस्थानों के लिए बढ़ा दिया है। नए किरायों में क्रिकेट और स्क्वैश कोर्ट का किराया यथावत रखा गया है। नए दरों के अनुसार, कुछ हॉलों और सुविधाओं का किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है, जैसे शिवाजी हॉल और बॉक्सिंग रिंग।

बाहरियों के लिए बढ़ा बीएचयू के खेल मैदानों का किराया

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के खेल मैदान, इंडोर हॉल, रिंग और स्विमिंग पूल का किराया बाहरी संस्थानों के लिए बढ़ा दिया गया है। बाहरी शिक्षण संस्थानों, सरकारी और अर्ध सरकारी संगठनों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए किराए में बढ़ोतरी की गई है। बीएचयू की तरफ से जारी अधिसूचना में 11 मैदान, कोर्ट आदि का आवंटन अब उपलब्धता और एक्टिविटी के आधार पर करने की घोषणा की गई है। सहायक कुलसचिव सामान्य प्रशासन अशोक कुमार शर्मा की तरफ से जारी अधिसूचना के साथ 11 मैदानों की बढ़ी हुई दरों की सूची भी संलग्न की गई है। इनमें मात्र क्रिकेट और स्क्वैश कोर्ट का किराया यथावत रखा गया है।

नई दरों में शिवाजी हॉल का किराया तीन गुना यानी दो हजार रुपये से छह हजार रुपये प्रति ऐक्टिविटी और बॉक्सिंग रिंग का किराया ढाई गुना यानी दो से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम का किराया छह से बढ़ाकर दस हजार रुपये, जेके बैडमिंटन हॉल का तीन से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया गया है। बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और फुटबॉल मैदानों का किराया एक हजार से तीन हजार रुपये कर दिया गया है। सिंथेटिक टेनिस कोर्ट अब दो से बढ़ाकर तीन हजार, हॉकी एस्ट्रो टर्फ का प्रतिदिन सात से बढ़ाकर आठ हजार और प्रति मैच दो से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किराया वसूला जाएगा। स्विमिंग पूल में हर पूल का किराया प्रतिदिन आठ हजार रुपये होगा। यह पहले सात हजार रुपये था। बॉक्सिंग रिंग दो से पांच हजार और एथलेटिक्स ग्राउंड तीन से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिदिन के किराए पर आवंटित किया जाएगा।

Abhishek Tripathi

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।


विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाहरियों के लिए बढ़ा बीएचयू के खेल मैदानों का किराया