नासी फेलो बने बीएचयू के तीन संकाय सदस्य

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बीएचयू के विज्ञान संस्थान के तीन संकाय सदस्य 2026 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत के फेलो के रूप में निर्वाचित किए गए हैं। यह सम्मान उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान में योगदान एवं अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है। इनका इंडक्शन 4 से 6 दिसंबर को नासी के वार्षिक अधिवेशन में होगा।

नासी फेलो बने बीएचयू के तीन संकाय सदस्य
नासी फेलो बने बीएचयू के तीन संकाय सदस्य

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान के तीन संकाय सदस्य राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत (नासी) के फेलो के रूप में निर्वाचित किए गए हैं। वर्ष-2026 के लिए इन्हें अकादमी का फेलो बनाया गया है। 4 से 6 दिसंबर तक बीएचयू में आयोजित होने वाले नासी के वार्षिक अधिवेशन में इनका इंडक्शन किया जाएगा। फेलो चुने गए संकाय सदस्यों में वनस्पति विज्ञान विभाग के सेंटर ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन बॉटनी की प्रो. शशि पांडेय, भौमिकी विज्ञान विभाग के प्रो. प्रकाश कुमार सिंह और भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। तीनों सदस्यों को वैज्ञानिक अनुसंधान में महत्त्वपूर्ण योगदान और अकादमिक उत्कृष्टता पर इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत की फेलोशिप एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। इस उपलब्धि पर बीएचयू परिवार ने तीनों संकाय सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनासी फेलो बने बीएचयू के तीन संकाय सदस्य