बीना होकर चलनेवाली ट्रेनें 15 तक बदले रूट से चलेंगी

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीना और आगासोद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिए हैं। भोपाल-धनबाद और धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 9, 12 और 15 अक्टूबर को इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ और न्यू कटनी होकर चलेंगी। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर और भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से गुजरेंगी। इस दौरान कटनी साउथ पर ठहराव रहेगा।

बीना होकर चलनेवाली ट्रेनें 15 तक बदले रूट से चलेंगी

धनबाद। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना और आगासोद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। भोपाल से चलनेवाली 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस नौ, 12 और 15 अक्तूबर को नियमित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी साउथ, न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस नौ, 12 और 15 अक्तूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर, इटारसी होकर भोपाल पहुंचेगी। 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्तूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर और इटारसी होकर चलेगी। 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ व न्यू कटनी होकर चलेगी।

इस दौरान ट्रेनों का कटनी साउथ में ठहराव दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीना होकर चलनेवाली ट्रेनें 15 तक बदले रूट से चलेंगी