संभल तिराहे पर आज भीम आर्मी की जनसभा, चंद्रशेखर आजाद करेंगे संबोधित
संभल तिराहे पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सांसद चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करणी सेना की ओर से भी विरोध जताने की तैयारी है, जिससे प्रशासन सतर्क है।

संभल तिराहे पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं। जनसभा को लेकर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। वहीं, करणी सेना की ओर से श्रवण समाज के सम्मान के मुद्दे पर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने की बात कही गई है।
ऐसे में जनसभा और विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सतर्क है। पुलिस-प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी है। अधिकारियों का जोर है कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो और सभी पक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें।


