बीएचईएल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दोगुना
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक बढ़कर 820.94 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 374.89 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। बीएचईएल की कुल आय भी 24 प्रतिशत बढ़कर 9,553.01 करोड़ रुपये पहुंच गई।

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 820.94 करोड़ रुपये रहा है। बीएचईएल ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 374.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बीएचईएल ने बताया कि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसकी कुल आय 24 प्रतिशत बढ़कर 9,553.01 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,686.11 करोड़ रुपये थी।

