झारखंड की कला शिक्षिका भावना घोष को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
झारखंड की वरिष्ठ चित्रकार एवं कला शिक्षिका भावना घोष को चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट द्वारा कला एवं कला शिक्षा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान संस्था की 15वीं वर्षगांठ समारोह में प्रदान किया गया। उनके नाम का चयन देशभर से 20 कलाकारों में किया गया है।

हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।झारखंड की वरिष्ठ चित्रकार एवं कला शिक्षिका भावना घोष को चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट ने कला एवं कला शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान संस्था के 15वीं वर्षगांठ समारोह में प्रदान किया गया। भावना घोष कई दशकों से कला साधना और कला शिक्षा से जुड़ी हैं तथा देश-विदेश की अनेक प्रदर्शनियों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्हें पहले भी बेस्ट टीचर अवॉर्ड, बेस्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड और ऑल इंडिया पेंटिंग एग्जीबिशन में सिल्वर मेडल सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए देशभर से केवल 20 कलाकारों का चयन हुआ, जिनमें उनका नाम शामिल है।
उनकी इस उपलब्धि को झारखंड के कला जगत के लिए गौरव और नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा बताया गया है।अचीवमेंट पी1-फोटो भावना घोष ।


