एयरटेल अफ्रीका में हिस्सेदारी बढ़ाएगी भारती एयरटेल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीभारती एयरटेल ने एयरटेल अफ्रीका में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए 28,220 करोड़ रुपये के शेयर अदला-बदली समझौते की मंजूरी प्राप्त कर ली है। अब उसकी हिस्सेदारी 62.73 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 79 प्रतिशत हो जाएगी। इस लेनदेन में इडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को तरजीही शेयर जारी किए जाएंगे।

नई दिल्ली। भारती एयरटेल को शेयर अदला-बदली समझौते के जरिये एयरटेल अफ्रीका में 28,220 करोड़ रुपये में 16.31 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी लगभग 100 प्रतिशत शेयरधारकों से मिल गई है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस लेनदेन के बाद भारती एयरटेल की हिस्सेदारी एयरटेल अफ्रीका में मौजूदा 62.73 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 79 प्रतिशत हो जाएगी। इस लेनदेन में भारती एयरटेल के प्रवर्तक समूह की इकाई इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को तरजीही आधार पर शेयर जारी किए जाएंगे, जिसके बदले में एयरटेल अफ्रीका में उसकी 16.31 प्रतिशत हिस्सेदारी ली जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


