भ्रष्टाचार के खिलाफ माले का धरना आज
भाकपा माले ने 13 जुलाई से प्रखंड कार्यालय के पास भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा की। पोलित ब्यूरो सदस्य आनंद महतो ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे और हेमंत सरकार का समर्थन किया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा माले की ओर से 13 जुलाई से प्रखंड कार्यालय के पास आहूत अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की तैयारी को ले कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को केंदुआटांड़ कार्यालय में प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़े हाथ को मजबूत करने की जरूरत है। कहा कि भाकपा माले ने हेमंत सरकार को समर्थन दिया है, भ्रष्टाचार को नहीं। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा माले का आंदोलन जारी रहेगा। तैयारी की समीक्षा की गयी। उपप्रमुख आशा देवी, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, विजय राम, रामप्रसाद रजवार, सीमा देवी, मजीद खान, चंदन भूमिहार, रजत महतो, योगेश मांझी, संतोष रवानी, हीरालाल महतो, विजय रजक, मंगल महतो, असीत चटर्जी, सुरजीत सेन, सुनील महतो, अधर सहिस आदि मौके पर थे।


