ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ देशअंतिम पड़ाव की ओर 'भारत जोड़ो यात्रा', क्या है कांग्रेस का आगे का प्लान

अंतिम पड़ाव की ओर 'भारत जोड़ो यात्रा', क्या है कांग्रेस का आगे का प्लान

लाल चौक के बाद 'भारत जोड़ो यात्रा' शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का समापन हो जाएगा।

अंतिम पड़ाव की ओर 'भारत जोड़ो यात्रा', क्या है कांग्रेस का आगे का प्लान
Ankit Ojhaएजेंसियां,नई दिल्लीSun, 29 Jan 2023 01:11 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' रविवार को अपने अंतिम दिन श्रीनगर के पंथाचौक से आगे बढ़ी। सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी ने अपनी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ 11 बजे पदयात्रा शुरू की। इस दौरान, राष्ट्रीय ध्वज और कांग्रेस का झंडा थामे कांग्रेस के हजारों समर्थक भी राहुल और प्रियंका के साथ चलते हुए नजर आए। रविवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' सात किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीनगर के सोनवार इलाके में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया। 

लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। लाल चौक के बाद 'भारत जोड़ो यात्रा' शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का समापन हो जाएगा। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और देशभर के 75 जिलों से गुजर चुकी है। सोमवार को राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

क्या है कांग्रेस का आगे का प्लान
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि वह अभी नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 2019 में जिन 121 सीटों पर कांग्रेस की हार हुई थी उनमें से 56 आरक्षित सीटों को चुना गया है। कांग्रेस ने इसे 'नेतृत्व विकास मिशन' का नाम दिया है। वहीं कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए भी कांग्रेस की नई टीम से परिचय बढाने और उन्हें जिम्मेदारी देने का काम शुरू कर रही है। 

कांग्रेस ने जिन 56 सीटों को चुना है वे 12 राज्यों में हैं और इनमें से 28 एससी और 28 एसटी की हैं। ये वे सीटें हैं जिन पर 2019 में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इसके अलावा कांग्रेस का प्लान है कि वह विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कोऑर्डिनेटर बनाएगी जिनका काम दलितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ना होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव से एक महीने पहले इस तरह का अभियान तेज किया जाएगा। ऐसे कोऑर्डिनेटर को नेतृत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस का भी प्लान हर घर तक पहुंचने का है।

टीम खड़गे इन दिनों पूरी रणनीति तैयार करने में लगी है। इशमें नेतृत्व मिशन का नेतृत्व के राजू करेंगे। संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल सभी राज्यों से इस मिशन की जानकारी साझा करेंगे। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेशष राजस्थान, तेलंगाना, बिहार, गुजरात और हरियाणा में पार्टी ज्यादा ध्यान देना चाहती है। कांग्रेस त्रिपुरा, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी एस-एसटी सीटों पर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। यहां 2023 में ही चुनाव होने हैं। नेतृत्व मिशन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।