तीन माले नेताओं के निधन पर जताया शोक
भाकपा माले के नेताओं ने सीवान में पार्टी के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। केन्द्रीय कमिटी सदस्य विरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नंदकिशोर प्रसाद, प्रेम सिंह गहलोत, और आर एन ठाकुर जैसे महत्वपूर्ण सदस्यों का निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने एकजुट होकर लड़ाई को मजबूत करने की अपील की।

सीवान। भाकपा माले द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। माले नेताओं ने कहा कि इन साथियों को गुजर जाने से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य व पूर्व विधायक विरेद्र गुप्ता ने कहा कि विगत समय में पार्टी के बहुत ही महत्वपूर्ण साथियों में शामिल नंदकिशोर प्रसाद उर्फ जमुना जी, प्रेम सिंह गहलोत, आर एन ठाकुर गुजर चुके हैं। इस दौर में हम सबको मिल कर बहुत ही मजबूती के साथ वर्तमान लड़ाई को मजबूत करनी होगी। जो हमारे बीच से साथी गुजर चुके है उनसे छुटी हुई लड़ाई को हम सबको मिल कर लड़ना होगा तब जाकर तीनों साथियों को सच्ची श्रंद्धाजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य व सिकटा के पूर्व विधायक विरेन्द्र गुप्ता, केन्द्रीय कमिटी सदस्य नईमुद्दीन अंसारी, भाकपा माले जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, अमरजीत कुशवाहा, किसान महासभा जिलाध्यक्ष जयनाथ यादव, एपवा राज्यध्यक्ष सोहिल गुप्ता आदि उपस्थित थीं।


