उच्च शिक्षा मंत्री ने भारत बौद्धिक्स प्रतियोगिता का पोस्टर किया जारी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से अखिल भारतीय स्तर

उच्च शिक्षा मंत्री ने भारत बौद्धिक्स प्रतियोगिता का पोस्टर किया जारी

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली भारत बौद्धिक्स-2.0 परीक्षा के पोस्टर का विमोचन सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया। उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से 21 नवंबर को यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता जेन-जी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने को प्रेरित किया जाएगा।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को एक लाख, द्वितीय स्थान पाने वाले दो अभ्यर्थियों को 50-50 रुपये तथा तृतीय स्थान पर चयनित चार अभ्यर्थियों को 25-25 रुपए की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त 300 विद्यार्थियों को 2500-2500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के क्षेत्र संयोजक प्रो. जय शंकर पांडेय, प्रान्त सचिव डॉ. मंजुल त्रिवेदी, राज्य समन्वयक प्रो. अभिषेक तिवारी, प्रो. प्रणव मिश्र व डॉ. हिमांशु मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउच्च शिक्षा मंत्री ने भारत बौद्धिक्स प्रतियोगिता का पोस्टर किया जारी